logo

झारखंड बजट सत्र को लेकर 21 फरवरी को स्पीकर की अध्यक्षता में होगी सर्वदलीय बैठक

मन.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र सुचारू रूप से चलाने और लोगों की जरूरत से संबंधित ज्यादा से ज्यादा सवालों पर में चर्चा कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी की को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य दलों के नेता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सत्र के सुचारू तरीके से संचालन समेत अन्य विषयों पर बातें होंगी। 


भाजपा ने अभी तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है। इस पर निगाहें टिकी हैं। 21 फरवरी को ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समेत अन्य मामलों को लेकर महत्पूर्ण बैठक होगी। विधानसभा सचिवालय ने विभिन्न विभिन्न विभागकों के समय विधेयक, प्रश्नों का जवाब भेजने का आग्रह किया है, ताकि सदन के संचालन के दौरान तकनीकी परेशानी नहीं आए। 


संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि स्पीकर के साथ अबुआ बजट समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। बजट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पहले कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं। इसके लिए विशेषज्ञ समेत आमलोगों के सुझाव भी लिए गए थे। बजट राज्य के चौतरफा विकास को केंद्रित कर बनाया जा रहा है। इसमे सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। आगामी बजट सत्र झारखंड की समृद्धि और विकास की नई दिशाएं तय करेगा।